बेगूसराय में वार्ड पार्षद के पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में हथियार लहराते दिखे 5 बदमाश; मुख्य आरोपी मुन्ना गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 19, 2026, 09:14 PM IST

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने वार्ड पार्षद के पति और उनके सहयोगी को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। लखमीनिया में हुई फायरिंग की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसमें हथियारबंद हमलावर गोलीबारी करते नजर आ रहे हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बाकी की तलाश शुरू कर दी है।

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी। मामला बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया वार्ड नंबर-21 का है, जहां बदमाशों ने वार्ड पार्षद के पति मोहम्मद इरसादूजमा और उनके सहयोगी मोहम्मद शाकिर को गोली मार दी। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Begusarai Crime

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें करीब पांच हमलावर दोनों पर गोलियां चलाते और हथियार लहराते हुए वहां से भागते नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हमलावर किस तरह बेखौफ होकर फायरिंग करते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो जाते हैं। गोली लगने के बाद इरसादूजमा और शाकिर को तत्काल बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इरसादूजमा को दो गोलियां लगी हैं, जबकि उनके सहयोगी शाकिर को भी गोली लगी है।

End of Feed