बेगूसराय सीट, बिहार लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Begusarai Lok Sabha Seat: देश में कुल सात चरण में चुनाव हो रहे हैं। अब तक तीन चरणों के चुनाव हो चुके हैं और चौथे चरण की बारी है। चौथे चरण में ही बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर भी चुनाव है। आइए जानते हैं कि बेगूसराय लोकसभा सीट से कौन प्रमुख उम्मीदवार हैं और कितने तारीख को चुनाव है।

बेगूसराय लोकसभा सीटः देशभर में तीन चरणों के चुनाव के बाद अब चौथे चरण की बारी है। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इन्हीं में बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट (Begusarai Lok Sabha Seat) भी शामिल है। बेगूसराय लोकसभा सीट पर चौथे चरण में चुनाव होने हैं। बता दें कि बेगूसराय में हमेशा से भूमिहारों का दबदबा रहा है। आजादी के बाद से अब तक 2009 को छोड़कर भूमिहार उम्मीदवार ही चुनाव जीतता आया है। यानी कि यहां भूमिहार समाज से आने वाले उम्मीदवार ही जीत का स्वाद चख पाते हैं। बेगूसराय राष्ट्रकवि दिनकर की भूमि रही है। साथ ही यह बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह का कर्मस्थली रही है। बेगूसराय लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण सीट है। इस सीट पर लेफ्ट का अच्छा खासा दबदबा है। पहले यहां कई कारखाने होते थे, जिस वजह से ट्रेड यूनियनों का ठीक ठाक वर्चस्व था, लेकिन वक्त के साथ अब कारखाने कम हो गए गए और ट्रेड यूनियनों का दबदबा भी। इसके बाद भी यहां वामदलों का वोट बैंक है। इस बार भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद गिरिराज सिंह पर ही दांव खेला है। वहीं, भाकपा ने अवधेश राय को टिकट देकर मैदान में उतारा है। इस बार भाकपा राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है, जिस वजह से यह सीट उसके खाते में गई है। बेगूसराय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Begusarai Lok Sabha Seat) में सात विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें 141-चेरिया बरियारपुर, 142-बछवाड़ा, 143-तेघड़ा, 144-मटिहानी, 145-साहेबपुर कमाल, 146-बेगूसराय और 147-बखरी विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

Begusarai Lok Sabha Seat

बेगूसराय लोकसभा सीट।

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र मतदान तारीख (Begusarai Lok Sabha Election Polling Date)

बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर चौथे चरण में चुनाव होगा और चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। यानी कि बेगूसराय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13 मई को चौथे चरण में मतदान होंगे। इस दिन बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।

End of Feed