बेगमाबाद में चला बुलडोजर, अवैध कब्जे कर बनी 14 दुकानों पर कार्रवाई; 2.23 करोड़ रुपये का जुर्माना

मोदीनगर के बेगमाबाद में नगर पालिका भूमि पर बने 14 अवैध दुकानों पर बुलडोजर चला। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर 2.23 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाते हुए सख्त कार्रवाई की।

Begumabad Encroachment Drive: गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र स्थित बेगमाबाद में नगर पालिका की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने आज यानी सोमवार 8 जून को बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर अभियान चलाया। जामा मस्जिद के पास नगर पालिका की जमीन पर अवैध रूप से निर्मित 14 दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई आज सुबह शुरू हुई। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर कुल 2 करोड़ 23 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Begumabad Encroachment Drive

गाजियाबाद के बेगमाबाद में बुलडोजर एक्शन

दो दिन पहले दिया था अवैध कब्जा हटाने का निर्देश

जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने दो दिन पहले संबंधित लोगों को नोटिस चस्पा कर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। नोटिस में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासनिक कार्रवाई होगी। कार्रवाई की आहट मिलते ही देर रात कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपनी दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था।

End of Feed