बीड में बिजली के झटके से मजदूर की मौत, 5 सेकंड में बाल-बाल बचा दूसरा मजदूर; CCTV में कैद हुआ हादसा

महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगांव बाईपास रोड पर DP लगाने के दौरान 32 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा CCTV कैमरे में कैद हुआ, जिसमें एक अन्य मजदूर बाल-बाल बचता नजर आया।

महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगांव शहर में बायपास रोड पर बिजली का काम करते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें करंट लगते ही मजदूर कुछ ही सेकंड में नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है है। इस घटना में एक अन्य मजदूर बाल-बाल बच गया।

Beed

बीड में DP लगाते समय मजदूर को लगा करंट, मौके पर मौत

DP लगाने के दौरान लगा जोरदार करंट

जानकारी के मुताबिक, माजलगांव बायपास रोड पर चौस के अस्तबल के सामने DP लगाने का काम चल रहा था। जिसके लिए चार मजदूर काम कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे काम के दौरान 32 वर्षीय शेख आवेज पाशा देशमुख को अचानक बिजली का तेज झटका लगा। करंट लगने के तुरंत बाद वह नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

End of Feed