Bareilly News: आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ और खंभे उखड़े, बिजली ठप

बरेली में बुधवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और हादसों में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कल यानी बुधवार 10 जून की देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने बड़े स्तर पर तबाही मचा दी। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश शुरू होने पर कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन कुछ ही देर में मौसम ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Bareilly News storm

बरेली में आंधी-तूफान से हर तरफ तबाही

तूफान के दौरान शहर के कई इलाकों में बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे गाड़ियों की आवाजाही बाधित हुई। कई प्रमुख मार्गों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। प्रशासन की टीमें रात में ही सड़कों से पेड़ हटाने के कार्य में जुट गईं।

End of Feed