Video में देखें, कहां तक पहुंचा सराय काले खां से मयूर विहार तक पहुंचाने वाले बारापुला फेज-3 का काम

पूर्वी दिल्ली को साउथ दिल्ली से जोड़ने वाले बारापुला फ्लाईओवर के 3.5 किमी लंबे एक्सपेंशन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनुमति नहीं मिलने के कारण काम रुका था और अब अनुमति मिलने के बाद तेजी से काम चल रहा है। उम्मीद है कि इस साल दिवाली तक इसका काम पूरा हो जाएगा। देखें वीडियो -

साउथ दिल्ली में बारापुला नाले के ऊपर बने बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु पिछले कई वर्षों से दिल्ली वालों के लिए लाइफलाइन बना हुआ है। खासतौर पर अगर साउथ दिल्ली में में कहीं भी जाना हो तो इस पुल का इस्तेमाल तेजी से पहुंचने के लिए किया जाता है। अब लोगों को बड़ी ही बेसब्री से बारापुला फेज-3 का काम पूरा होने का इंतजार है। क्योंकि यह हिस्सा पूर्वी दिल्ली को सीधे साउथ दिल्ली से जोड़ता है। चलिए जानते हैं कहां तक पहुंचा बारापुला फेज-3 का काम।

Barapullah Flyover Phase-3 Progress

बारापुरा फेज 3 का काम पूरा होने के बाद मयूर विहार से INA 20 मिनट में पहुंच जाएंगे

बारापुला फ्लाइओवर जिसका बाद में नाम बदलकर बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु नाम रख दिया गया। पिछले कई वर्षों से साउथ दिल्ली की बहुत ही व्यस्त रिंग रोड के ट्रैफिक जाम से बचने का बहुत ही अच्छा माध्यम साबित होता रहा है। इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल करके आप आश्रम, लाजपत नगर, गढ़ी, साउथ एक्स जैसे इलाकों के ट्रैफिक से बच जाते हैं। फिलहाल यह फ्लाईओवर साउथ दिल्ली में सराय काले खां से INA को जोड़ता है। पूर्वी दिल्ली को जोड़ने के लिए इसका एक्सटेंशन बनाया जा रहा है, जिसे बारापुला फेज-3 कहा जा रहा है।

End of Feed