5 साल के बच्चे को क्लासरूम में बंद करके घर चली गई आंगनबाड़ी संचालिका, गांव में मचा हंगामा, जानें फिर क्या हुआ

Ballia News: बलिया जिले में शिवम नाम का 5 साल का बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने आया था। छुट्टी के समय संचालिका ने यह चेक किए बिना ही ताला लगा दिया कि सभी बच्चे चले गए हैं या नहीं। इसी लापरवाही के कारण शिवम अंदर ही बंद रह गया।

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से आंगनबाड़ी केंद्र की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक 5 साल के मासूम बच्चे को क्लासरूम में बंद करके आंगनबाड़ी संचालिका घर चली गई। बच्चा काफी देर तक कमरे में बंद रोता रहा। बाद में ग्रामीणों ने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला। घटना के बाद गांव में हंगामा हो गया और शुक्रवार को गुस्साए ग्रामीण स्कूल पहुंचकर विरोध करने लगे।

Ballia News

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI)

बलिया में आंगनबाड़ी की बड़ी लापरवाही

घटना गुरुवार की है। मामला नगरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तिरनई मौलाराई परिसर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह के मुताबिक, शिवम नाम का 5 साल का बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने आया था। छुट्टी के समय संचालिका ने यह चेक किए बिना ही ताला लगा दिया कि सभी बच्चे चले गए हैं या नहीं। इसी लापरवाही के कारण शिवम अंदर ही बंद रह गया। बताया जा रहा है कि बच्चा काफी देर तक कमरे के अंदर रोता रहा। इसी दौरान एक महिला स्कूल में वॉटर प्यूरीफायर के पास हाथ धोने गई थी। उसने बच्चे की रोने की आवाज सुनी और तुरंत आसपास के ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ताला तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला। तब जाकर बच्चे की जान में जान आई।

End of Feed