18 मंदिरों का समूह और बेजोड़ शिल्पकला : जानिए बागेश्वर के प्रसिद्ध बैजनाथ धाम का रहस्य; CM धामी ने शेयर किया वीडियो

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में गोमती नदी के तट पर स्थित बैजनाथ मंदिर कत्यूरी राजाओं द्वारा 1150 ईस्वी के आसपास बनवाया गया एक प्राचीन शिव मंदिर है। नागर शैली की वास्तुकला और 18 मंदिरों के इस समूह में शिव-पार्वती की अनूठी मूर्ति स्थापित है, जो अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है।

देवभूमि उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में गोमती नदी के तट पर स्थित बैजनाथ मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र, बल्कि प्राचीन वास्तुकला और ऐतिहासिक धरोहर का उत्कृष्ट भी माना जाता है। बागेश्वर जिले में पुण्यसलिला गोमती नदी के शांत और सुरम्य तट पर स्थित यह मंदिर कत्यूरी राजवंश की वैभवशाली कलात्मक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है।

Baijnath Temple in Bageshwar

बैजनाथ मंदिर का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया महत्व

सावन के दूसरे सोमवार के दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर के बारे में बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंदिर का वीडियो शेयर कर लिखा, "बागेश्वर जनपद की पावन धरती पर स्थित श्री बैजनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित दिव्यता, आस्था और आध्यात्मिक विरासत का अद्भुत संगम है। कत्यूरी शासकों की अद्वितीय स्थापत्य कला से निर्मित यह प्राचीन धाम अपनी भव्य शिल्पकला और आध्यात्मिक महत्ता के लिए विशेष पहचान रखता है। आइए, सावन के इस पवित्र महीने में बैजनाथ धाम के दर्शन कर देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें।

End of Feed