Bahraich UP Lok Sabha 2024: देशभर में 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव आयोजित किया जा रहा है। इन सीटों में यूपी की 80 सीटें भी शामिल है। यूपी की सभी 80 सीटों पर सातों चरणों मतदान होगा। तीन चरणों के पूरा होने के बाद अब चौथे चरण के चुनाव की तैयारी की जा रही है। बता दें कि इस चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर चुनाव होगा, जिसमें से एक बहराइच सीट भी है। इस सीट पर वोटिंग 13 मई को आयोजित की जाएगी। पिछले दो लोकसभा चुनाव से बहराइच सीट पर बीजेपी का कब्जा बना हुआ है। पौराणिक मान्यताओं और राजनीतिक दृष्टिकोण से बहराइच अहम माना जाता है। एक पौराणिक मान्यता के अनुसार बहराइच ब्रह्मा की राजधानी के रूप में जाना जाता है। इसके साथ ये भी कहा जाता है कि इस क्षेत्र को ऋषि-मुनियों द्वारा बसाया गया है। आइए आज आपको बहराइच के प्रमुख उम्मीदवारों के साथ रिजल्ट की तारीख के बारे में बताएं...
बहराईच यूपी लोकसभा 2024
बहराइच लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण
बहराइच लोकसभा सीट पर वर्ष 2019 में 17 लाख से अधिक निर्वाचक थे। उस साल कुल वोट 9,89,848 थे। वोट प्रतिशत 57.22 था। महिलाओं की तुलना में पुरुषों ने वोट में अधिक भागीदारी दिखाई थी। जहां 5,28,086 पुरुषों ने वोट किया था, वहीं 4,60,816 महिलाएं वोटिंग के लिए आईं थी। बहराइच में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 5.22 लाख, ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या 2.95 लाख, दलित मतदाताओं की संख्या 4.16 लाख, कुर्मी मतदाताओं की संख्या 2.21 लाख, यादवों की संख्या 2.15 लाख और अन्य पिछड़े वर्गों के मतदाताओं की संख्या 3.93 लाख है।
बहराइच लोकसभा सीट मतदान की तारीख (Bahraich UP Lok Sabha 2024 Polling Date)
यूपी की 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सभी सात चरणों में आयोजित किए जाएंगे। तीसरे चरण के चुनाव होने के बाद अब चौथे चरण के चुनाव की तैयारी की जा रही है। चौथे चरण में यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इन 13 सीटों में बहराइच सीट भी है। इसपर चौथे चरण के मतदान 13 मई 2024 को होंगे। इस दिन बहराइच सीट पर चुनावी मैदान में उतरे सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी
बहराइच लोकसभा सीट मतगणना की तारीख (Bahraich UP Lok Sabha 2024 Result)
लोकसभा की 543 सीटों पर सात चरणों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना की जाएगी। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 4 जून को मतगणना की जाएगी। मतगणना पूरी होने के बात रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
बहराइच लोकसभा सीट प्रमुख उम्मीदवार (Bahraich Lok Sabha 2024 Key Candidates)
भारतीय जनता पार्टी -भाजपा (BSP)- आनंद कुमार
समाजवादी पार्टी-सपा (SP)- रमेश चंद्र
बहुजन समाज पार्टी-बीएसपी (BSP)- डॉ. बृजेश कुमार
बहराइच लोकसभा चुनाव 2019 और 2014 में जीते उम्मीदवारों की बजाए इस बार बीजेपी ने आनंद कुमार को चुनावी मैदान में एसपी के रमेश चंद्र और डॉ. ब्रिजेश कुमार के खिलाफ उतारा है। बता दें कि बीजेपी बहराइच लोकसभा चुनाव में 5 बार जीता है, 6 बार कांग्रेस, एसपी और बीएसपी 1-1 बार चुनाव जीत चुकी है। लोकसभा चुनाव 2024 में देखना है कि क्या इस बार बीजेपी एक बार फिर जीत हासिल करते हैट्रिक बनाती है या नहीं।
बहराइच लोकसभा 2019 रिजल्ट
लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के अक्षबर लाल, कांग्रेस की सावित्री बाई फुले और एसपी के शब्बीर बालमिकी चुनावी रण में उतरे थे। इस चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार अक्षबर लाल ने 5,25,982 वोटों से जीत हासिल की थी। इस दौरान शब्बीर बालमिकी को 3,97,230 वोट मिले थे और सावित्री बाई फुले को 34,454 वोट मिले थे।
बहराइच लोकसभा 2014 रिजल्ट
लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी की साध्वी सावित्री बाई फुले ने जीत हासिल की थी। इस दौरान उनके साथ एसपी के शब्बीर अहमद, बीएसपी के डॉ. विजय कुमार, कांग्रेस के कमल किशोर और आप के जगत राम मैदान में उतरे थे। साध्वी सावित्री बाई फुले ने 4,32,392 वोटो हासिल किए थे। वहीं सपा को 3,36,747 वोट, बीएसपी को 96,904 वोट, कांग्रेस को 24,421 वोट और आप को 8,319 वोट मिले थे।
