Baghpat News: यूपी में नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने की कड़ी में बागपत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बागपत में पुलिस ने अवैध नशे की तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 8 क्विंटल गांजे की बड़ी खेप बरामद की हैं।
बागपत में 8 क्विंटल गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
काजू के छिलकों में छिपा कर की जा रही थी गांजा की तस्करी
जानकारी के अनुसार बरामद गांजे की खेप ओडिशा से हरियाणा के लिए भेजी जा रही थी। गांजे की कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपये से अधिक है। बागपत पुलिस के अनुसार गौरी जवाहरनगर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रुकवाया गया। जांच के दौरान ट्रक से काजू के छिलकों के बोरो में छिपाया गया 8 क्विंटल 17 किलो गांजा बरामद हुआ।
बागपत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बुधवार को बताया कि गांजा तस्कर इकबाल, इनाम और मदन मोहन प्रधान को गिरफ्तार किया गया। तीनों हरियाणा और ओडिशा के रहने वाले हैं। मामले की जांच जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
