बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर कमेटी ने दान-चढ़ावे पर सख्त किए नियम, कथित 'चंदा चोरी' से लिया सबक

अयोध्या राम मंदिर कथित चंदा चोरी विवाद के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उनके अंतर्गत आने वाले सभी 47 मंदिरों में दान-चढ़ावे के संग्रह, गिनती और अकाउंट के लिए सख्त पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।

अयोध्या राम मंदिर कथित चंदा चोरी (Ram Mandir Donation Row) मामला आजकल हर किसी की जुबां पर है। राम मंदिर में चढ़ावा अनियमितता मामले को कई लोग सिर्फ घोटाला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास पर चोट बता रहे हैं। इस मामले में लगातार कार्रवाई जारी है। एक के बाद एक घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। कल यानी गुरुवार 2 जुलाई को वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR की मांग करते हुए विरोध मार्च निकाला। इसी बहाने देश के अन्य मंदिरों में भी चढ़ावे की सुरक्षा और उसके उपयोग को लेकर बातचीत होने लगी है। इस बीच श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी (BKTC) ने चंदे और दान को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Badrinath Kedarnath Temple Committee

चढ़ावे की गिनती को लेकर BKTC के नियम सख्त

गौरतलब है कि उत्तराखंड में इन दिनों वार्षिक चारधाम यात्रा जारी है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के अलावा भी श्रद्धालु पंच बदरी और पंच केदार की यात्रा करते हैं। जब श्रद्धालु किसी भी मंदिर में जाते हैं तो अपनी अपार श्रद्धा दर्शाते हुए न सिर्फ नतमस्तक होते हैं, बल्कि अराध्य के सामने कुछ द्रव्य (रुपये, सोना-चांदी) आदि दान भी चढ़ाते हैं। अयोध्या राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामले से सबक लेते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर (BKTC) ने अपने अधीन आने वाले सभी मंदिरों में दान, चढ़ावे और अन्य आय के प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।

End of Feed