Azamgarh Accident: चाय पीने जा रहे थे 9 किशोर, पेड़ से टकराई कार, 3 की मौत

Azamgarh News: आजमगढ़ में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 17 साल के तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं।

Azamgarh Car Accident: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। सभी की उम्र करीब 16 से 17 साल बताई जा रही है।

Azamgarh accident

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा

गणेश पंडाल की सजावट करने गए थे सभी

जानकारी के अनुसार, कार में कुल 9 लोग सवार थे। सभी फूलपुर कस्बे में गणेश पंडाल की सजावट का काम करने के बाद चाय पीने के लिए सरायमीर जाने निकले थे। सुबह करीब 4:30 बजे उनकी कार फूलपुर से सरायमीर की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी, तभी रास्ते में कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से उसकी भीषण टक्कर हो गई।

End of Feed