Azamgarh: रील बनाने का चस्का लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। देशभर में इन दिनों युवाओं के बीच रील बनाने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में आजमगढ़ में भी रील बनाने वालों की कमी नहीं है। इन दिनों पुलिस में भर्ती हुए नए सिपाही भी इस ट्रेंड से खुदको दूर नहीं रख पा रहे हैं। जनपत के ऐसे ही एक सिपाही ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील बनाकर पोस्ट कर दी। जीयनपुर कोतवाली में तैनात आरक्षी विकास यादव पर रील बनाने का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह यूपी पुलिस के सोशल मीडिया नियमों को भी भूल गए। जिसके बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया। वहीं जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की वर्दी मे रिल बनाना सिपाही को पड़ा महंगा
सिपाही का इंस्टाग्राम रील वायरल
जानकारी के मुताबिक जनपद में रील बनाने वालों की कमी नहीं है। पुलिस में भर्ती नए सिपाही भी सोशल मीडिया के इस ट्रेंड से खुद को दूर नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे ही एक सिपाही ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील बनाकर पोस्ट कर दिया। लेकिन, मामला के संज्ञान में आने के बाद एसपी अनुराग आर्य ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
भोजपुरी गाने में बनाया रील
मामला जीयनपुर कोतवाली का है, जहा तैनात आरक्षी विकास यादव पर रील बनाने का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह यूपी पुलिस के सोशल मीडिया नियमों को भी भूल गए। उसका वीडियो सोशल मीडिया इंटाग्राम पर वायरल हो गया है। जिसमें वह अपने साथी सिपाहियों के साथ बैठकर बड़े ही मजे से भोजपुरी गाने पर रील बना रहे हैं। रील बनाने के बाद उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
भूल गए यूपी पुलिस के नियम
जिसके बाद जैसे ही इस वायरल वीडियो की जानकारी एसपी अनुराग आर्य को मिली, उनके द्वारा तत्काल आरक्षी विकास यादव को लाइन हाजिर करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच करने का आदेश भी दे दिया गया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरक्षी का यह कृत्य यूपी पुलिस के सोशल मीडिया नियमों के विरुद्ध है। इसके लिए उन्हें लाइन करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
