आजमगढ़ में जाली नोटों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, पुलिस ने किया 8 आरोपियों को गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस ने नकली नोट बनाने और उन्हें बाजार में खपाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में जाली नोट और नोट छापने के उपकरण बरामद किए। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली करेंसी तैयार कर उसे बाजार में चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से 1 लाख 19 हजार रुपये की जाली नोट, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, लैपटॉप और प्रिंटर, एक कार तथा सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Azamgarh Police Bust Fake Currency Racket

आजमगढ़ पुलिस ने नकली नोटों के रैकेट का किया भंडाफोड़

नकली नोटों की तस्करी पर रोक लगाना

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण और नकली नोटों की तस्करी पर रोक लगाना है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन और क्षेत्राधिकारी सगड़ी के मार्गदर्शन में रौनापार थाना प्रभारी मन्तोष सिंह अपनी टीम के साथ होली के मद्देनजर इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि टेकनपुर पुलिया के पास एक सफेद कार में कुछ लोग जाली नोटों का लेन-देन कर रहे हैं।

End of Feed