Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए चलाई जाएंगी कई स्पेशल ट्रेनें, बिहार के भक्तों की होगी बल्ले-बल्ले

अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के भक्त साक्षी बन सकें, इसके लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। दिल्ली के अलावा अकेले बिहार से सौ ट्रेनें चलाने की योजना बनी है।

अयोध्या: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के महज 21 दिन शेष हैं। इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, राम भक्तों को राम नगरी पहुंचाने के लिए भी तैयारी है। खासकर, दिल्ली जाने वाली अधिकतर विशेष ट्रेनों को अयोध्या की ओर से चलाने की तैयारी है। उस दिन श्रीराम को मानने वाले विदेश में रह रहे लोग भी दर्शन को आएंगे। इसको लेकर देश के कोने-कोने से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले बिहार से सौ ट्रेनें चलाने की योजना बनी है। बिहार के 38 जिले से तीन-तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बन रही है। छठ पर्व के अवसर पर जिस प्रकार से स्पेशल ट्रेनें दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, सूरत, मुंबई आदि शहर से चलती हैं, उसी तरह रामलला दर्शन को लेकर ट्रेनें संचालित की जाएंगी। इससे राम के दर्शन की लालसा रखने वाले लोग आसानी राम नगरी पहुंच सकेंगे।

Ayodhya Special Train

फाइल फोटो

धर्मशाला बनकर तैयार

30 दिसंबर को अयोध्या धाम स्टेशन और महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय अयोध्याधाम हवाई अड्डा के उद्घटान के बाद अब रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। श्रद्धालुओं को कैसे दर्शन आसानी से कराए जा सकते हैं, इसको लेकर रेलमंत्री लगातार उच्चाधिकारियों के संपर्क में हैं। वहीं, भक्तों के ठहरने के लिए अयोध्या श्रीराम पथ में तीन तल्ले की शानदार धर्मशाला बनाकर तैयार है। यहां हजारों लोगों के ठहरने की व्यवस्था इसमें है।

End of Feed