जेल जाएंगे चंपत राय और अनिल मिश्रा! राम मंदिर चंदा चोरी मामले में विनय कटियार का बयान, बोले- PM मोदी से हुई बात

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बीजेपी नेता विनय कटियार का बड़ा बयान आया है। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी से बात हुई है, चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा जल्द जेल जा सकते हैं।

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या के भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि के कथित गबन का मामला अब बेहद गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने इस मामले में एक बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। कटियार ने सीधे तौर पर दावा किया है कि राम मंदिर के चंदे में भारी हेराफेरी हुई है और आने वाले दिनों में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, प्रशासक गोपाल राव और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा जेल जा सकते हैं। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में विनय कटियार ने कहा कि उन्होंने इस पूरे गंभीर विषय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सीधे चर्चा की है।

vinay katiyar on ram mandir donation row

राम मंदिर दान घोटाले पर भड़के विनय कटियार

"मैंने मोदी जी को सब बता दिया है..."

विनय कटियार ने मामले की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पूरी तरह साफ है कि धन का गबन किया गया है। मैंने इस मामले पर व्यक्तिगत रूप से मोदी जी से बात की थी। उन्होंने मुझसे पूछा कि आगे भविष्य में क्या होगा? इस पर मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि इस मामले में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा जो किसी कारण से बच गए हैं, हो सकता है कि आने वाले दिनों में ये सब जेल जाएं।

End of Feed