Andhra Pradesh: गुंटूर में मजदूरों से भरे ऑटो की बस से टक्कर, 3 महिलाओं की मौत और 8 लोग घायल

Andhra Pradesh Accident: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में ऑटो और बस की टक्कर में तीन महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। ऑटो में खेतिहारी मजदूर सवार थे जो नीरोकंडा गांव जा रहे थे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Andhra Pradesh Accident: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां खेतिहारी मजदूरों को ले जा रही ऑटो की आरटीसी बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Accident (1)

फाइल फोटो

नीरकोंडा गांव जा रहे सभी मजदूर

ऑटो में सवार लोग गुंटूर जिले के नीरकोंडा गांव में मिर्च के खेत में काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बस से उनकी ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान अरुणा, नचरम्मा और सीतारावम्मा के रूप में हुई है।

End of Feed