Navi Mumbai : क्रिसमस पर लगाया विवादित स्टेटस, बजरंग दल कार्यकर्ता पर हमला; CCTV आया सामने

स्टेटस को लेकर नाराज़गी जताते हुए 8 से 10 अज्ञात लोगों ने अर्जुन सिंह की दुकान में घुसकर उन पर जमकर हमला किया। हमले में अर्जुन सिंह को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

नवी मुंबई में क्रिसमस त्योहार को लेकर सोशल मीडिया पर डाले गए एक विवादित स्टेटस के बाद तनाव की स्थिति बन गई। बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता अर्जुन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट किया था। स्टेटस में लिखा था कि यदि उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गईं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

Navi Mumbai Bajrang Dal Karyakarta attacked

मुंबई में क्रिसमस पर विवादित स्टेटस लगाने पर बजरंग दल कार्यकर्ता पर हमला

इस स्टेटस को लेकर नाराज़गी जताते हुए 8 से 10 अज्ञात लोगों ने अर्जुन सिंह की दुकान में घुसकर उन पर जमकर हमला किया। हमले में अर्जुन सिंह को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। इस मामले में रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

End of Feed