असम में बाढ़ से 1.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित, शिवसागर में 3 की मौत; देसी जुगाड़ से जान बचा रहे ग्रामीण

Assam Flood: असम के 5 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, चराइदेव और धेमाजी के 335 गांव डूबे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

Assam Flood: असम के कई हिस्सों में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, चराइदेव और धेमाजी जिले इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। कुल 21 राजस्व मंडलों के 335 गांव पानी में डूब चुके हैं, 1,36,203 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 15,422 हेक्टेयर फसल क्षेत्र पूरी तरह से तबाह हो गया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Assam flood

5 जिलों के 335 गांव डूबे

शिवसागर सबसे ज्यादा प्रभावित, 3 की मौत

बाढ़ के कारण मानवीय तबाही भी बढ़ी है। शिवसागर जिले में बाढ़ से तीन लोगों की मौत की खबर है, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी शहरी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति दर्ज नहीं की गई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल प्रभावित इलाकों में लगातार राहत एवं बचाव कार्य चला रहे हैं। असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने शिवसागर जिले के डेमो और नजीरा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ से प्रभावित किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए कृषि विभाग द्वारा उठाए गए कदमों की भी समीक्षा की।

End of Feed