Assam Flood: पानी में डूबे 631 गांव, 37 हजार हेक्टेयर फसल तबाह; NDRF और SDRF ने संभाला बचाव मोर्चा

असम में बाढ़ के हालात का अपडेट: असम के 6 जिलों में बाढ़ से स्थिति गंभीर। 4.45 लाख से अधिक लोग प्रभावित, 631 गांव जलमग्न। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। डिजास्टर रिपोर्टिंग एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (DRIMS) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 6 प्रमुख जिलों में 4.45 लाख से अधिक आबादी बाढ़ की चपेट में है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस आपदा में अब तक किसी मानवीय हताहत की खबर नहीं है, लेकिन बुनियादी ढांचे और कृषि को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

Assam flood situation

6 जिलों में 4.45 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के आंकड़ों के अनुसार, 21 राजस्व सर्किलों के अंतर्गत आने वाले 631 गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। चराईदेव 1.88 लाख प्रभावित आबादी के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, इसके बाद शिवसागर में 1.44 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित जिलों में गोलाघाट, जोरहाट, नगांव और कामरूप (मेट्रोपॉलिटन) भी शामिल हैं।

End of Feed