Assam Floods: असम में उफान पर नदियां, मृतकों की संख्या 47 पहुंची; नागालैंड में बादल फटने से 6.5 लाख लोग बाढ़ से बेहाल

असम में बाढ़ का तांडव जारी है। 6 और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 47 पहुंच गया है और 11 जिलों के 6.53 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने नागालैंड में बादल फटने को इस बाढ़ का मुख्य कारण बताया है।

Assam Flood: असम में बाढ़ से पैदा हुए हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, छह और लोगों की जान जाने के बाद राज्य में बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 47 हो गई है। राज्य के 11 जिलों के 939 गांवों में 6.53 लाख से अधिक लोग इस विनाशकारी बाढ़ की चपेट में हैं। भारी मानसूनी बारिश के कारण राजधानी गुवाहाटी के कई हिस्सों में गंभीर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

assam flood update

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

नागालैंड में बादल फटना बना तबाही का कारण

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गुरुवार को गोलाघाट जिले के देरगांव में एक राहत शिविर का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। स्थिति को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पड़ोसी राज्य नागालैंड में हुए बादल फटने के कारण ऊपरी इलाकों से आए भारी पानी ने असम के चार प्रमुख जिलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि मेरा अनुमान है कि मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। यह पूरा संकट नागालैंड में बादल फटने के कारण पैदा हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी फोन कर आश्वासन दिया है कि एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल जल्द असम पहुंचेगा।

End of Feed