असम के धेमाजी में बाढ़ से बिगड़े हालात, 69 गांव डूबे, ट्रेन सेवाएं ठप; CM हिमंता ने जताई चिंता

Assam Flood News: असम के धेमाजी में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने मंत्रियों को धेमाजी में ही रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कटाव के कारण रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने से ट्रेन सेवाएं ठप हो गई हैं।

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। राज्य का धेमाजी जिला इस समय बाढ़ और भारी बारिश की मार से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक, धेमाजी के चार राजस्व सर्किलों के 69 गांवों में लगभग 16,000 लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इस आपदा के बीच मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार धेमाजी जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और दीर्घकालिक पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए अपने सभी संसाधन जुटा रही है।

Assam Flood dhemaji

मिट्टी कटने से गिरा पुल (X/@himantabiswa)

सीएम खुद रख रहे हैं नजर, मंत्रियों को धेमाजी में ही डटे रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर स्थिति की गंभीरता को साझा करते हुए लिखा कि धेमाजी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के बाद से ही मैं लगातार हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए हूं। इस आपदा से हमारे लोगों के जीवन पर पड़े असर से हमें गहरा दुख है। इस कठिन समय में हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। राज्य सरकार प्रभावित सभी परिवारों की सुरक्षा और दीर्घकालिक पुनर्वास को प्राथमिकता देते हुए सभी संसाधन जुटा रही है। हम बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

End of Feed