नवज्योति तालुकदार ने कांग्रेस से तोड़ा ताल्लुक! असम विधानसभा चुनाव से पहले दिया झटका; मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा पत्र

कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता Nabajyoti Talukdar ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge को संबोधित करते हुए भेजा है।

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में उठा-पठक जारी हो गई है। मंगलवार की देर शाम नवज्योति तालुकदार ने उपाध्यक्ष पद, एआईसीसी सदस्य पद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि असम विधानसभा के 126 सदस्यों के लिए चुनाव नौ अप्रैल को होंगे और वोटों की गिनती चार मई को होगी।

Congress Leader Nabajyoti Talukdar resignation

नवज्योति तालुकदार ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा (फोटो-ANI)

कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता Nabajyoti Talukdar ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge को संबोधित करते हुए भेजा है। अपने इस्तीफा पत्र में नवज्योति तालुकदार ने लिखा कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के उपाध्यक्ष पद, सदस्यता और Indian National Congress की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहे हैं।

End of Feed