Srinagar Tulip Garden: श्रीनगर में स्थिति एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन शनिवार को पर्यटकों के लिए खुल गया। पर्यटक काफी समय से ट्यूलिप गार्डन के खुलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही गार्डन खुला, वैसे ही ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों से गुलजार हो गया। इस साल ट्यूलिप गार्डन में विभिन्न किस्मों के 17 लाख फूलों को लगाया गया है। इनमें पांच नई किस्म के फूल भी शामिल हैं।
ट्यूलिप गार्डन खुला।
पर्यटकों से गुलजार हुआ ट्यूलिप गार्डन
ट्यूलिप गार्डन खुलने के पहले दिन ही हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे। प्रकृति की गोद में बसे इस गार्डन को देखने के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों से यहां पहुंचे हैं। मुंबई की रहने वाली सुधा वोहरा ने बताया कि उन्हें ट्यूलिप गार्डन का नजारा काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वह पहली बार यहां आई हैं। एक अन्य पर्यटक ने कहा कि वह पहली बार ट्यूलिप गार्डन पहुंचे हैं और उनका अनुभव काफी बेहतर रहा।
महीने भर तक आते रहते हैं पर्यटक
बता दें कि श्रीनगर स्थित ट्यूलिप गार्डन को पहले सिराज बाग के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसे ट्यूलिप गार्डन कहा जाता है। यह गार्डन करीब एक महीने के लिए पर्यटकों से गुलजार रहता है। हालांकि, फूलों के खिलने का समय 15 से 20 दिनों तक ही रहता है।
ट्यूलिप गार्डन।
गार्डन में कई प्रकार के फूल
ट्यूलिप गार्डन में कई तरह के फूल हैं। इनमें जलकुंभी, डैफोडिल्स, मस्करी और साइक्लैमेन नामक फूल शामिल हैं। इन फूलों को देखकर पर्यटकों को बेहतर आनंद मिलता है। गार्डन में आने के बाद पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
नजारा देख कहेंगे वाह
बता दें कि यह गार्डन चारों तरफ से बर्फीली पहाड़ियों से घिरा है, जो इस गार्डन की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। जो भी यहां एक बार आते हैं, वह यहां की खूबसूरती देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और यहां जमकर लुत्फ उठाते हैं। यह गार्डन जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ाता है।
