केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णकांता को चिट्ठी, लिखा- "टूट चुकी है न्याय की उम्मीद, अब सत्याग्रह के रास्ते पर चलूंगा"

अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को पत्र लिखकर अदालती कार्यवाही के बहिष्कार का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि वह गांधीजी के सत्याग्रह के रास्ते पर चलेंगे और वकील के जरिए भी पेश नहीं होंगे।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को एक पत्र लिखकर न्यायपालिका और राजनीति के गलियारों में हलचल मचा दी है। केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि वह जस्टिस स्वर्णकांता की अदालत में न तो खुद पेश होंगे और न ही किसी वकील के जरिए अपनी बात रखेंगे।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को चिट्ठी लिखी (फाइल फोटो)

"न्याय मिलने की उम्मीद टूटी"

अरविंद केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में न्यायपालिका के प्रति अपनी निराशा व्यक्त करते हुए लिखा कि जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। केजरीवाल ने इसे अपनी 'अंतरात्मा की आवाज' बताते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।

End of Feed