सरकार की पेपर लीक रोकने की नीयत नहीं, व्यवस्था बदलने के लिए जनता को सड़क पर आना पड़ेगा- केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट (NEET) पेपर लीक रोकने के नाम पर पहले भारतीय वायुसेना के जहाज के इस्तेमाल और अब टेलीग्राम (Telegram) को बैन करने की खबरों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

आम आदमी पार्टी ने नीट पेपर लीक होने से रोकने के लिए वायुसेना के जहाज का इस्तेमाल के बाद अब टेलीग्राम को बैन करने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक रोकने के लिए पहले भारतीय वायुसेना के जहाज और अब टेलीग्राम बैन। यह सरकार पूरी तरह से कॉमेडी सर्कस बन गई है। इससे पेपर लीक कभी नहीं रुकेंगे। उन्होंने पूछा कि क्या पेपर लीक के धंधे से आने वाले पैसे का इस्तेमाल सांसदों और विधायकों को खरीदने के लिए किया जा रहा है? क्योंकि सरकार की पेपर लीक रोकने की नीयत ही नहीं है। अगर पूरी व्यवस्था बदलनी है तो जनता को सड़क पर आना पड़ेगा।

arvind kejriwal

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो- PTI)

टेलीग्राम बैन करने पर भड़के केजरीवाल

गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम बैन कर दिया। क्या लोगों को यह सुनकर हंसी नहीं आती? पहले इन्होंने बोला कि हम पेपर को एयरफोर्स के हवाई जहाज से ट्रांसपोर्ट कराएंगे। अब कह रहे हैं कि टेलीग्राम बैन कर दिया। क्या इससे पेपर लीक रुकेंगे? इन्हें तो पेपर लीक रोकना ही नहीं है। इनकी नीयत ही खराब है।

End of Feed