Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में गर्मी का सितम, श्रद्धालुओं के लिए किए गए खास इंतजाम

  • Agency by: भाषा
  • Updated May 31, 2024, 04:50 PM IST

अयोध्या में भीषण गर्मी को देखते हुए रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। बता दें इन दिनों पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की मार झेल रहा है।

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए मंदिर प्रबंधन ने छाया और ‘ओआरएस’ उपलब्ध कराने सहित कई व्यवस्थाएं की हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस वर्ष की शुरुआत में 22 जनवरी को भव्य-नए मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई और तब से देश भर से लाखों श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

ram mandir

राम मंदिर, अयोध्या। (एक्स)

श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम

बता दें कि श्रद्धालु भीषण गर्मी और लू का भी सामना कर रहे हैं, जिसने इस समय उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले रखा है। राम मंदिर ट्रस्ट कैंप कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को को बताया कि गर्मी अपने चरम पर है और तापमान लगभग 50 डिग्री के पास पहुंच रहा है। इसे देखते हुए हमने श्रद्धालुओं के लिए 500 से अधिक कुर्सियों वाला एक सहायता केंद्र स्थापित किया है। केंद्र में बड़े डेजर्ट कूलर, वाटर कूलर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

End of Feed