Ghaziabad: हमारी गाड़ी को कोई नहीं रोक सकता! GH-7 सोसायटी में युवकों की दबंगई, गार्ड पर पिस्टल तानकर हमला

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की GH-7 सोसायटी में सुरक्षा गार्ड के साथ हुई दबंगई ने सनसनी फैला दी है। सोसायटी के नियमों का पालन कराने पर बाहरी युवकों ने गार्ड के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि हथियार के बल पर उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया।

Ghaziabad Society Guard Assault: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना इलाके की GH-7 सोसायटी में दबंगई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि काली रंग की कार से आए कुछ बाहरी लोगों को जब सुरक्षा गार्ड ने प्रवेश से रोका, तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकाल ली और गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Armed Youths Assault Security Guard in Ghaziabad

गाजियाबाद में युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड पर हमला किया

पहले युवक ने लात-घूंसे मारे और फिर हथियार की बट से गार्ड पर हमला किया। बताया जा रहा है कि पांच युवकों ने गार्ड को जबरन घसीटते हुए कार में बैठा लिया। यह पूरी वारदात सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित गार्ड ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा और अधमरी हालत में छोड़ दिया। उसका कहना है कि गाड़ी के अंदर भी उसके साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की गई, जिसे वह शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा है।

End of Feed