जंतर-मंतर पर आरक्षण-विरोधी प्रदर्शन में उमड़ी भीड़, पुलिस और RAF ने संभाला मोर्चा; हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी

Anti Reservation Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को हजारों प्रदर्शनकारी जाति आधारित आरक्षण के विरोध में एकजुट हुए। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को भी तैनात किया गया।

Anti Reservation Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले 45 दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर हुजूम उमड़ पड़ा। इस बार जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी जाति आधारित आरक्षण के विरोध में एकजुट हुए। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को भी तैनात किया गया।

Anti Reservation Protest

जंतर-मंतर पर आरक्षण-विरोधी प्रदर्शन

यह प्रदर्शन 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' नामक एक इंस्टाग्राम पेज की अपील के बाद आयोजित किया गया। बाद में इस पेज ने लोगों से जंतर-मंतर पर प्रत्यक्ष प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी।

End of Feed