अंकिता भंडारी मर्डर केस: अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, पूर्व विधायक की बेटी की शिकायत पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

अभिनेत्री उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर पांच करोड़ रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर की गई। पुलिस के मुताबिक, रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के करीब 12 घंटे के भीतर अभिनेत्री को सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

urmila sanawar arrested

अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार। (फोटो- ANI)

सोशल मीडिया पर टिप्पणी और पांच करोड़ रुपये मांगने का आरोप

पुलिस के अनुसार, टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता ने 24 अक्टूबर की रात रानीपुर कोतवाली में शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां कीं। इससे शिकायतकर्ता और उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि अभिनेत्री ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।

End of Feed