Ankit Baliyan Murder:अंकित बालियान हत्यकांड मामले में 4 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पत्नी ने दी आत्मदाह की धमकी

हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की पत्नी ने शुक्रवार को धमकी दी कि अगर पुलिस ने उनके पति के हत्यारों को चार दिन के भीतर गिरफ्तार नहीं किया तो वह आत्मदाह कर लेंगी।

हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की पत्नी ने शुक्रवार को धमकी दी कि अगर पुलिस ने उनके पति के हत्यारों को चार दिन के भीतर गिरफ्तार नहीं किया तो वह आत्मदाह कर लेंगी।दिल्ली में शिक्षिका के रूप में कार्यरत सीमा ने कहा कि वह शामली के उपजिलाधिकारी कार्यालय या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर यह कदम उठाएंगी।उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बंटी खेड़ा गांव में संवाददाताओं से बातचीत में बालियान की पत्नी ने कहा कि वह पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और अगर आरोपियों को चार दिन के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो उन्हें आत्मदाह करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उनके बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Ankit Baliyan Murder

हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान (फाइल फोटो)

सीमा ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति ने पुलिस सुरक्षा मांगी थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई।अंकित बालियान बुधवार शाम शामली के कोतवाली क्षेत्र में एक जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। बालियान को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed