अंडमान बैंक घोटाला: पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा पर कसा शिकंजा, ED ने होटल, जमीन और दो पर्यटक जहाजों को किया कुर्क

Andaman Bank Scam: इस मामले में पूर्व सांसद और बैंक के तत्कालीन उपाध्यक्ष कुलदीप राय शर्मा सहित बैंक के अधिकारियों और उनके करीबी लोगों पर फर्जी कंपनियों के माध्यम से नियमों को दरकिनार कर करोड़ों रुपये के लोन स्वीकृत कराने और रकम हड़पने का आरोप लगाया गया है।

Andaman Bank Scam: अंडमान-निकोबार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (ANSCBL) में हुए 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के बड़े घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी के कोलकाता जोनल ऑफिस-2 ने 121.35 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी तौर पर कुर्क कर लिया है। इसमें 35 अचल और पांच चल संपत्तियां शामिल हैं। जिन संपत्तियों को कुर्क किया गया है, उनमें जमीन, होटल, दो सेमी-सबमरीन पर्यटक जहाज और तीन बैंक खातों में जमा धनराशि शामिल है। ईडी ने यह कार्रवाई 5 नवंबर को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत जारी आदेश के माध्यम से की है।

ED pti (1)

ED (फोटो साभार- PTI)

क्रोएशिया से मंगाए गए दो जहाज कुर्क

इस मामले में पूर्व सांसद और बैंक के तत्कालीन उपाध्यक्ष कुलदीप राय शर्मा सहित बैंक के अधिकारियों और उनके करीबी लोगों पर फर्जी कंपनियों के माध्यम से नियमों को दरकिनार कर करोड़ों रुपये के लोन स्वीकृत कराने और रकम हड़पने का आरोप लगाया गया है। ईडी की जांच अंडमान-निकोबार पुलिस के क्राइम एंड इकोनॉमिक ऑफेंस पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने बिना किसी वास्तविक कारोबार के 23 फर्जी कंपनियां बनाई थीं। इन कंपनियों में अपने परिचितों और अन्य लोगों को सिर्फ नाम के लिए निदेशक बनाया गया था। इन 23 में से 21 कंपनियों को करीब 301.50 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर कराया गया। इनमें से 18 कंपनियों पर करीब 271 करोड़ रुपये का कर्ज एनपीए हो गया।

End of Feed