1962 युद्ध के अमर बलिदानी 'नेफा हीरो' बाबा जसवंत सिंह रावत के पैतृक घर को बनाया जाएगा संग्रहालय: अनिल बलूनी

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देने वाले बाबा जसवंत सिंह का पैतृक घर वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। उन्होंने घोषणा की कि इस ऐतिहासिक स्थल के पुनरुद्धार का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनिल बलूनी ने लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र स्थित 1962 के भारत-चीन युद्ध के अमर बलिदानी 'नेफा हीरो' बाबा जसवंत सिंह रावत (महावीर चक्र) के पैतृक गांव बाडियूं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अमर शहीद की जन्मस्थली पर जाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की, वहां की पवित्र माटी को नमन किया और उनके पैतृक आवास को एक भव्य संग्रहालय व प्रेरणास्थल के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।

anil

1962 युद्ध के अमर बलिदानी नेफा हीरो बाबा जसवंत सिंह रावत के पैतृक घर को बनाया जाएगा संग्रहालय- अनिल बलूनी

गढ़वाल सांसद ने संग्रहालय को लेकर बाबा जसवंत सिंह के परिजनों से भी बात की और उन्होंने संग्रहालय बनाने को लेकर अपनी न केवल सहमति प्रदान की बल्कि अनिल बलूनी के इस प्रयास की भी सराहना की।

End of Feed