'छात्रों को पीटना गलत, निशांत बन सकते हैं सबसे अच्छे CM'- जदयू विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान

Bihar Politics News: पटना में अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने की घटना पर अनंत सिंह ने तीखा ऐतराज जताया। कहा- छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल गलत है।

Anant Singh JDU MLA: बिहार की राजनीति में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कई मुद्दों पर बड़ा बयान देकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। राजधानी पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर कड़ी आपत्ति जताने के साथ-साथ उन्होंने बिहार के भावी नेतृत्व और पार्टी के शीर्ष नेताओं से अपनी हालिया मुलाकातों पर अपनी बात रखी।

'छात्रों को पीटना गलत, निशांत बन सकते हैं सबसे अच्छे CM'- जदयू विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान

'छात्रों को पीटना गलत, निशांत बन सकते हैं सबसे अच्छे CM'- जदयू विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान

छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज पर जताई सख्त आपत्ति

पटना में अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने की घटना पर अनंत सिंह ने तीखा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा, 'छात्रों की मांग चाहे जो भी हो, उसे पूरा करना या न करना सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। लेकिन जिस तरह से पुलिस ने उन्हें डंडों से पीटा है, वह सरासर गलत है। सरकार को उनकी मांग सुनकर उचित फैसला लेना चाहिए, मगर किसी को लाठियों से पीटने का नियम कहीं नहीं है।'

End of Feed