अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ेगी मेहमानों की भीड़, 4 लाख लोगों के लिए बन रहा खाना

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को है। पटना स्थित पैतृक गांव में तैयारियां जोरों पर हैं और 4 लाख मेहमानों के आने का अनुमान है।

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह के घर इन दिनों शादी की खुशियां छाई हुई हैं। उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर यानी आज होनी है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए पटना जिले में स्थित उनके पैतृक गांव में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शादी में करीब 4 लाख मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इतनी बड़ी संख्या में मेहमानों के आने की संभावना को देखते हुए खाने-पीने से लेकर दूसरी व्यवस्थाओं तक पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

Anant Singh Daughter wedding

अनंत सिंह की बेटी की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। (X/@PTI)

End of Feed