अचलपुर नगर परिषद में दिखा 'अघोषित गठबंधन', BJP, कांग्रेस, AIMIM ने पक्का किया अपने चेयरपर्सन का चुनाव

पिछले महीने अचलपुर में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में, कांग्रेस ने 41 में से 15 सीटें जीतीं, उसके बाद BJP ने 9 सीटें, AIMIM (3), निर्दलीय (10), प्रहार जनशक्ति पार्टी (2) और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 2 सीटें जीतीं। अचलपुर नगर पालिका में भाजपा और एआईएमआईएम का 'अघोषित गठबंधन' सामने आने से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

Maharashtra : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में अचलपुर नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी(भाजप), ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( AIMIM) और कांग्रेस ने मिलकर अलग-अलग कमिटी के चेयरपर्सन का चुनाव बिना किसी विरोध के पक्का किया है। पिछले महीने अचलपुर में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में, कांग्रेस ने 41 में से 15 सीटें जीतीं, उसके बाद BJP ने 9 सीटें, AIMIM (3), निर्दलीय (10), प्रहार जनशक्ति पार्टी (2) और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 2 सीटें जीतीं। अचलपुर नगर पालिका में भाजपा और एआईएमआईएम का 'अघोषित गठबंधन' सामने आने से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

maharashtra local body polls

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

विधानसभा और लोकसभा चुनावों में एक-दूसरे पर तीखे हमले, वोटरों को गुमराह करने वाले आरोप–प्रत्यारोप और वैचारिक विरोध की लंबी-चौड़ी बातें, लेकिन जैसे ही बात स्थानीय निकायों में सत्ता स्थापना की आती है, वही दल आपसी सहमति से कुर्सियों का बंटवारा करते दिखाई दे रहे हैं। अकोला जिले से लेकर अमरावती तक सामने आई ताजा घटनाओं ने भाजपा और एमआईएम के बीच ‘अघोषित गठबंधन’ को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है, जिसमें कई जगह कांग्रेस भी भूमिका निभाती नजर आ रही है।

End of Feed