AMU हॉस्टल में छापा, कारतूस और जाली नोट मिलने से हड़कंप

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में कारतूस, जाली नोट और कई संदिग्ध सामान बरामद हुए। जांच में पता चला है कि कमरे पर अवैध कब्जा था। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।

AMU Hostel Raid: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के सुरक्षा अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में हॉस्टल के एक कमरे की तलाशी ली। जहां से कारतूस और नकली करेंसी समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कमरे पर अवैध कब्जा था, फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

AMU Hostel Raid

(सांकेतिक फोटो)

अवैध कब्जे में रह रहा था युवक

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बुधवार शाम को ’सर जियाउद्दीन हॉल’ छात्रावास के एक कमरे की तलाशी ली और वहां से .32 बोर की पिस्टल की गोलियां, 12 बोर के चार कारतूस, जाली मुद्रा, आठ मोबाइल फोन और खाली मैगजीन कवर बरामद किये। एएमयू के प्रॉक्टर नावेद खान ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इस कमरे में शेवाज नाम का एक ’अवैध कब्जेदार’ रह रहा था। उन्होंने बताया कि ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि शेवाज कमरे के वैध आबंटियों को जबरन बाहर निकालकर कई महीनों से वहां अवैध रूप से रहा था।

End of Feed