Amroha News: अमरोहा में गंगा उफान पर, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; DM-एसपी ने नाव से किया निरीक्षण

Amroha News: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण अमरोहा में गंगा नदी उफान पर है। बढ़ते जलस्तर से कई तटीय गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है और किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं।

Amroha Flood News: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उफान पर बह रही गंगा नदी के कारण जिले के कई तटीय गांवों में पानी घुस गया है। बाढ़ के पानी से ग्रामीणों की मुश्किलें बहुत बढ़ गई हैं। खेतों में पानी भरने के कारण फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों की फसलें पानी में डूबने से पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।

Amroha Flood

अमरोहा के कई गांव बाढ़ की चपेट में

नाव से गांवों में पहुंचे डीएम-एसपी

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। डीएम और एसपी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव से भ्रमण कर जमीनी हालात देखे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। प्रशासन की ओर से प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री भी वितरित की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक जरूरी सामान समय पर पहुंचाया जाए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

End of Feed