Social Media के जरिए हो रहा 'ना'पाक कारोबार, Whatsapp के जरिए पंजाब की नसों में धकेला जा रहा ड्रग्स

अमृतसर पुलिस को ने पंजाब में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और इस मामले में 7 तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस ड्रग्स गिरोह के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। आरोपी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं।

बीते दिनों भी पंजाब की अमृतसर में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की थी, जब टीम ने अवैध हथियार के गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस बार अमृतसर पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान में बैठे लोगों से था। इस ऑपरेशन के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के पास से 4.75 किलो हेरोइन, 1 किलो मेथाम्फेटामाइन और एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल भी बरामद की है।

Punjab Police  (Photo-iStock)

अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ किया

पाकिस्तान से जुड़े हैं ड्रग्स गिरोह के तार

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये ड्रग्स पाकिस्तान से भारत में लाए जा रहे थे और इसे पंजाब में छोटे-छोटे ग्रुप्स के जरिए डिस्ट्रीब्यूटर की जा रहा था। बताया जा रहा है कि इन ग्रुप्स का संचालन करने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग किया जा रहा था। इन लोगों द्वारा सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ चैटिंग या मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि ड्रग्स का कारोबार करने के लिए भी किया जा रहा था।

End of Feed