Amritsar News: पुलिस मठभेड़ में गैंगस्टर अमृतपाल सिंह ढेर, फिल्मी स्टाइल में पुलिस पर बरसाईं गोलियां

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 20, 2023, 02:32 PM IST

पंजाब के अमृतसर में पुलिस कस्टडी से भागने के प्रयास के दौरान गैंगस्टर अमृतपाल सिंह मुठभेड़ में मारा गया।

चंडीगढ़: अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में बुधवार को पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक गैंगस्टर मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि अमृतपाल सिंह (22) को दो किलो हेरोइन की बरामदगी के लिए जंडियाला गुरु ले जाया गया था, तभी उसने हथकड़ी पहने हुए वहां छिपाई गई पिस्तौल से पुलिस पर गोली चला दी और भागने की कोशिश की। आरोपी अमृतपाल सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

Gangster Amritpal Singh Encounter

गैंगस्टर अमृतपाल सिंह का एनकाउंटर

हेरोइन की कर रहा था तस्करी

अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतिंदर सिंह ने कहा कि मंगलवार को पूछताछ के दौरान अमृतपाल ने खुलासा किया कि उसने दो किलोग्राम हेरोइन छिपा रखी है। हम उसे मादक पदार्थ बरामद करने के लिए यहां लेकर आए थे। हालांकि, अमृतपाल ने यह नहीं बताया था कि उसने वहां कोई हथियार भी छिपाया है।

End of Feed