Amritsar News: ड्यूटी से लौट रहे ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, CM भगवंत मान ने 1 करोड़ के मुआवजे का किया ऐलान

Amritsar Murder News Today: अमृतसर के गेट हकीमा थाने में तैनात ASI हरजीत सिंह की ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहादत पर दुख जताते हुए परिवार को 1 करोड़ का अनुदान देने का ऐलान किया है।

Amritsar Murder News Today: पंजाब के अमृतसर जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गेट हकीमा पुलिस स्टेशन में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) हरजीत सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब वह अपनी गश्त की ड्यूटी खत्म कर देर रात घर लौट रहे थे। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक और हड़कंप का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर इलाके की नाकेबंदी कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Amritsar ASI Harjeet Singh Shot Dead

अज्ञात हमलावरों ने गर्दन में मारी गोली (X/@BhagwantMann)

दाना मंडी के गेट पर गर्दन में मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, ASI हरजीत सिंह रात में अपनी गश्त ड्यूटी पूरी करने के बाद घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह भगतावाला दाना मंडी के गेट नंबर दो के बाहर पहुंचे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उनकी गर्दन में गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों और पुलिस टीम की मदद से उन्हें तुरंत गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

End of Feed