Amritpal Singh Arrest: पंजाब से सांसद अमृतपाल सिंह से NSA हट लिया गया है। NSA हटने के बाद पंजाब पुलिस ने डिब्रूगढ़ में ही अजनाला थाने पर हमले के मामले में गिरफ्तार कर लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अमृतपाल के वकील इमाम सिंह खारा ने कहा आज सांसद अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस डिब्रूगढ़ गई थी उनको जेल में ही गिरफ्तार किया गया उनको अरेस्ट करके डिब्रूगढ़ पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजनाला के इलाका मजिस्ट्रेट के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। अजनाला कोर्ट ने उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है पंजाब पुलिस ने 15 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी।
अजनाला थाने पर हमले के मामले में अमृतपाल सिंह दोबारा गिरफ्तार
खारा ने कहा पंजाब सरकार का एक प्रशासनिक फैसला है उन्होंने असम सरकार के साथ मिलकर अनुमति ली थी कि अमृतपाल को ट्रांसफर ऑफ प्रिजनर एक्ट के तहत डिब्रूगढ़ जेल में रखा जाएगा। पंजाब सरकार इस एक्ट के तहत किसी भी अंडर ट्रायल को या किसी गैंगस्टर को राज्य के बाहर रख सकती है। पंजाब सरकार को सियासी डर है। मुख्यमंत्री भगवंत मान डरते हैं कि उनको कोई अगर चैलेंज कर सकता है जो पंजाब का मुख्यमंत्री बनने लायक है वह अमृतपाल है। इसलिए वारिस पंजाब दे अकाली दल से पंजाब सरकार को डर है दूसरे दलों से भी हमारा गठबंधन भी हो रहा है। इसलिए पंथक पॉलिटिक्स उभर रही है इसलिए आम आदमी पार्टी डरती है। जो पंथक राजनीति के स्टार कैंपेनर हैं, जो चेहरा है वो अमृतपाल है इसलिए अमृतपाल को पंजाब से दूर डिब्रूगढ़ में रखा जा रहा है।
अमृतपाल 5 जुलाई 2024 को दिल्ली भी गए थे संसद में जहां उन्होंने शपथ ग्रहण की थी। लेकिन दिल्ली में कोई कानून व्यवस्था की स्थिति पर खराब नहीं हुई। अमृतपाल समझदार और पढ़े लिखे व्यक्ति हैं हाई कोर्ट में वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वह अंग्रेजी में अपनी पैरवी कर चुके हैं अमृतपाल बेहद भले मानस इंसान हैं। अमृतपाल के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं 11 मुकदमे गिरफ्तारी से पहले एक कत्ल केस है वह बाद में दर्ज किया गया था इसमें समय जरूर लग सकता है लेकिन वो बाहर जरूर आएंगे। शिरोमणि अकाली दल पुनरसुरजीत के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी कहा कि पंजाब सरकार सांसद अमृतपाल सिंह से डरती है इसलिए उनको पंजाब से बाहर डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है।
