Amarnath Yatra: शुरू हुई 52 दिनों की अमरनाथ यात्रा, बालटाल-नुनवान शिविर से रवाना हुआ तीर्थयात्रियों का पहला जत्था

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 29, 2024, 01:34 PM IST

Amarnath Yatra: 52 दिन की अमरनाथ यात्रा का आगाज हो चुका है। कड़ी सुरक्षा के बीच 1,069 श्रद्धालुओं का पहला जत्था और उसके 30 मिनट बाद 1,881 श्रद्धालुओं का दूसरे जत्थे को रवाना किया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • शुरू हुई 52 दिनों की अमरनाथ यात्रा
  • बालटाल-नुनवान शिविर से रवाना हुआ पहला जत्था
  • 19 अगस्त को होगी अमरनाथ यात्रा संपन्न

Amarnath Yatra: दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित गुफा मंदिर के लिए तीर्थयात्रियों के पहला जत्था बालटाल और नुनवान आधार शिविर से रवाना हो गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे के रवाना होने के साथ 52 दिनों की वार्षिक अमरनाथ यात्रा शनिवार को शुरू हो गई। इस बीच, तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था भी जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से गुफा मंदिर के लिए रवाना हो गया है।

Amarnath Yatra

शुरू हुई 52 दिनों की अमरनाथ यात्रा

शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

End of Feed