30 अप्रैल से शुरू होगी आदि कैलाश यात्रा, बेहद खास है इस यात्रा का पहला पड़ाव धारचूला शहर

आगामी 30 अप्रैल से आदि कैलाश की यात्रा शुरू होने जा रही है। पिथौरागढ़ के डीएम ने इस यात्रा के लिए सभी तैयारियां करने का आदेश दिया है। इस यात्रा का पहला पड़ाव धारचूला है। धारचूला पड़ोसी देश नेपाल के दारचूला का जुड़वां शहर है। चलिए जानते हैं धारचूला के बारे में सब कुछ -

इन गर्मियों में धार्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि आगामी 30 अप्रैल से आदि कैलाश की यात्रा शुरू हो रही है। यहां जाकर आप ओम पर्वत के दर्शन करने के साथ ही पार्वती कुंड के किनारे बैठकर भोले बाबा का ध्यान भी लगा सकते हैं। 30 अप्रैल से ही इनर लाइन परमिट भी जारी होंगे। दो मई को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आदि कैलास यानी छोटा कैलाश का रूट शिवभक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। इस यात्रा के लिए पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष यानी डीएम विनोद गोस्वामी ने सभी संबंधित विभागों को सजग रहने और व्यवस्था चाक चौबंद करने को कहा है। इस यात्रा का पहला पड़ाव धारचूला होगा, जिसकी खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। चलिए इसी धारचूला के बारे में जानते हैं।

Dharchula City

धारचूला शहर का नजारा

महंगी हो जाएगी हेली सेवा

धारचूला के बारे में जानेंगे, लेकिन इससे पहले एक खबर ये भी है कि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा महंगी हो रही है। जी हां, एक मई से पिथौरागढ़-हल्द्वानी-मुनस्यारी हेली सेवा महंगी हो जाएगी। मुनस्यारी से हल्द्वानी जाने के लिए यात्रियों को अब करीब 1050 रुपये ज्यादा देने होंगे। जबकि पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जाने के लिए किराए में करीब 500 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।

End of Feed