राजभर ने छेड़ा 'ऑपरेशन सपा', अखिलेश बोले-पार्टियां तोड़ने में माहिर है BJP; SP एकजुट-मजबूत है

समाजवादी पार्टी में फूट की अटकलों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी मजबूत और एकजुट है। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के दावे को खारिज करते हुए कहा यह भारतीय जनता पार्टी की चाल है।

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें सपा में जल्द ही विभाजन होने की बात कही गई है। अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी मजबूत बनी हुई है और आरोप लगाया कि भाजपा का प्रलोभन और दबाव के माध्यम से दलों को तोड़ने का इतिहास रहा है।

Akhilesh Yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो-@yadavakhilesh)

सपा के भीतर संभावित असंतोष की खबरों पर यहां एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल का जवाब देते हुए यादव ने कहा कि भाजपा पहले भी कई राजनीतिक दलों को तोड़ने में सफल रही है, जिसमें विधायकों और नेताओं को समाजवादी पार्टी से दूर करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अगर आप उत्तर प्रदेश को देखें, तो कई सपा विधायकों, विधानपरिषद सदस्यों और यहां तक कि राज्यसभा सदस्यों को भी छीन लिया गया। इसके पीछे कोई स्वार्थ, कोई लालच या कोई डर रहा होगा। जो लोग डर जाते हैं, वे अपनी पार्टी छोड़ देते हैं।

End of Feed