अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले - BJP के शब्दकोश में जवाबदेही शब्द है ही नहीं

हमीरपुर में सड़क की मांग को लेकर स्कूली बच्चों के प्रदर्शन के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जवाबदेही, लोकतंत्र और जनकल्याण को लेकर सवाल उठाए।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सड़क की मांग को लेकर स्कूली बच्चों के डीएम दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन करने का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने इस प्रदर्शन को लेकर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब वर्षों तक सड़क निर्माण की मांग पर सुनवाई नहीं हुई तो स्कूली बच्चों ने प्रशासन के सामने प्रदर्शन कर अपनी आवाज पहुंचाई।

akhilesh Yadav varanasi

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के शब्दकोश में जवाबदेही शब्द है ही नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनतंत्र को धनतंत्र मानकर दोहन और दमन में विश्वास करती है। पूर्व मुख्यमंत्री मुताबिक, हमीरपुर में बच्चों का डीएम दफ्तर पहुंचना इस बात का उदाहरण है कि अगर प्रशासन जनता तक नहीं पहुंचेगा, तो जनता अपनी समस्याएं लेकर प्रशासन तक पहुंचेगी।

End of Feed