'चुनाव खत्म, महंगाई शुरू', अमूल दूध की कीमत में बढ़ोतरी पर अखिलेश यादव का तंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते हुए महंगाई के दिन शुरू हो गए। इस पर उन्होंने अमूल दूध की कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी का उदाहरण दिया।

Akhilesh Yadav Reaction: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के एक दिन पहले महंगाई के मुद्दे को लेकर तंज कसा है। सपा प्रमुख ने सोमवार को कहा कि चुनाव खत्म होते ही महंगाई के दिन शुरू हो गए हैं। उन्होंने अमूल दूध की कीमत में बढ़ोतरी का उदाहरण देते हुए कहा कि अमूल ने आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए दूध की कीमत में दो रुपये की वृद्धि की है।

akhilesh yadav

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव।

मार्केट में उछाल पर क्या बोले अखिलेश?

अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अपने लोगों को लाभ कमाने में मदद करने के लिए कीमतें बढ़ाई हैं। संभावना है कि वे धीमी गति से गिनती करेंगे और रात में बिजली कटौती करेंगे। इसके अलावा मार्केट में उछाल को लेकर कहा कि सेंसेक्स-निफ्टी का रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचना इसलिए है, क्योंकि ये लोग लाभ कमाने की कोशिश कर रहे हैं और कल वे भाग जाएंगे।

End of Feed