PDA के खिलाफ NDA का 'सीट गेम' तैयार? क्या है 73-39-31-19 वाला प्लान; अखिलेश ने संभावित टिकट फॉर्मूले को बताया फ्लॉप

UP Election 2027 :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के रणनीतिकार सहयोगियों को टूटने से बचाने और चुनावी जमीन को मजबूत करने के लिए एक खास सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर विचार कर रहे हैं।

UP Election 2027 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे चुनावी सरगर्मी तेज हो रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के रणनीतिकारों ने अपने मोहरे फिट करना शुरू कर दिया है। इस बात की सुगबुगाहट तेज है कि विपक्ष की ओर से (सपा) मुखर रूप से उठ रहे 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले और सियासी दबाव का मुकाबला करने के लिए एनडीए गठबंधन के भीतर एक नए प्लान पर काम चल रहा है। इस बात का खुलासा स्वयं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने 'एक्स' के जरिए किया है। उन्होंने सूत्रों का हवाला देते हुए लिखा है कि 'भारतीय जनता पार्टी अपनी हार सामने देखकर, ‘पीडीए’ के दबाव-जवाब में अपने सहयोगी दलों को इधर-उधर छटकने से बचाने के लिए, RLD को करीब 73, SBSP को 39, निषाद पार्टी को 31 और अपना दल (एस) को 19 सीटें दी जा सकती हैं।

UP BJP Seat Plan

अखिलेश ने एनडीए के संभावित सीट शेयरिंग पर कही बड़ी बात

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के रणनीतिकार सहयोगियों को टूटने से बचाने और चुनावी जमीन को मजबूत करने के लिए एक खास सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर विचार कर रहे हैं। चर्चा है कि इस योजना के तहत सहयोगियों को कुछ इस तरह सीटें बांटी जा सकती हैं।

End of Feed