UP Election 2027 : 2022 में 'PDA के वोट चोरी न होते तो बनती सपा सरकार, BJP के कंट्रोल में EC, अखिलेश ने साधा निशाना

UP Assembly Election 2027 : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर 2022 में पीडीए के वोटों की चोरी नहीं होती तो सपा की सरकार की बनती। उन्होंने कहा कि बुलडोजर की राजनीति करने वाले लोग पीडीए आंदोलन से नहीं बच पाएंगे और इस बार ’जनता के वोट का बुलडोजर’ उनके खिलाफ चलेगा।

UP Assembly Election 2027 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर लगभग सभी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य पार्टियों में शामिल भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच बयानबाजी व कार्टून वार जारी है। इस बीच चुनाव आयोग में गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष हावी है। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग पर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग के वोटों की 'चोरी' में मदद करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि यदि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीडीए के वोटों की धांधली नहीं हुई होती तो राज्य में सपा की सरकार बन गई होती।

Uttar Pradesh Assembly Election 2027

रायबरेली में अखिलेश की रथ यात्रा

अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सहयोगी दलों के साथ मिलकर लड़ेगी और सीटों का बंटवारा जीतने की क्षमता के आधार पर किया जाएगा। रायबरेली में सपा की ’पीडीए रथ’ यात्रा के तहत पहुंचे अखिलेश ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा।

End of Feed