'यूपी में PDA के साथ अन्याय', राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश का BJP पर वार; रामगोपाल बोले- 34 साल से उम्मीदवार...

UP Rajya Sabha Chunav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर पीडीए समुदायों के साथ भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, यूपी में 10 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

UP Rajya Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राज्य की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपनी सरकार के शुरुआती दिनों से ही एकतरफा और भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया हुआ है। अखिलेश यादव के मुताबिक, प्रदेश में सबसे ज्यादा अन्याय और भेदभाव 'पीडीए' यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के साथ किया जा रहा है।

UP Rajya Sabha chunav

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला

एएनआई के मुताबिक पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार की इस कार्यशैली पर देश की अदालतें भी कई मौकों पर कड़ा संज्ञान ले चुकी हैं। उनका यह बयान उस वक्त आया जब पार्टी के दो वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवाणी-उत्तर प्रदेश से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव खुद दोनों नेताओं के साथ मौजूद रहे और औपचारिक रूप से चुनावी मुकाबले में उतरने का ऐलान किया।

End of Feed